Uttarakhand- विकास डबराल को बनाया गया प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ का आईटी सेल प्रभारी

उत्तराखंड। शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल के विकास डबराल को प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ का प्रभारी आईटी सेल नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज…

उत्तराखंड। शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल के विकास डबराल को प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ का प्रभारी आईटी सेल नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। विकास डबराल ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जो भी दिशा निर्देश उन्हें दिए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि विकास डबराल आईटी सेल के एक्सपर्ट हैं। उनके द्वारा वर्तमान में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के लिए emou.info नाम की वेबसाइट संचालित की जा रही है और उनका अनुभव संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।