shishu-mandir

Almora- विकास भवन से बेस अस्पताल मोटरमार्ग (motorway)के डामरीकरण को ग्रामीण मुखर, संघर्ष को बनाई संघर्ष समिति

editor1
4 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

Almora- Villagers ready for moovment, demanding asphaltization of Vikas Bhavan to Base Hospital motorway

saraswati-bal-vidya-niketan

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आर्थिक-सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मोटर मार्ग (motorway)का पुनः नवीनीकरण, सोलिंग,डामरीकरण व कलमठ का निर्माण बरसात से पहले नही किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे, जिसमे धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधिकारियों का घेराव आमरण अनशन भी शुरू होगा।

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2023- विकास भवन से बेस अस्पताल तक मोटर मार्ग (motorway)के डामरीकरण तथा नवीनीकरण को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं।


मोटर मार्ग से जुड़े 8 से अधिक गाँवों गर-गूठ, भनार, रैखौली, रैलापाली, पहल, तलाड, बारी, सैनार के ग्रामीणों ने गर-गूठ में मोटर मार्ग में प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता शीला देवी ने की।


वक्ताओं ने कहा कि सन् 2012 में कटा यह मोटर मार्ग (motorway)सोलिंग, डामरीकरण के अभाव में अंतिम सांसे ले रहा है।

अल्मोड़ा नगर के विस्तार व अल्मोड़ा में अर्थव्यवस्था के बने नए केंद्र नवीन कलेक्ट्रेट व मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग जो न केवल मेडिकल कॉलेज,12 से अधिक गाँवो को बेस अस्पताल से जोडेगा बल्कि एक नए आर्थिक जोन के रूप में विकसित होने की पूरी संभावना रखता है,उदासीन व्सवस्था का शिकार हो गया है।


सड़क के कलमठ टूटे हुए है,हल्की सी बरसात में पूरा इलाका मुख्य धारा से कट जाता है।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आर्थिक-सामाजिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मोटर मार्ग का पुनः नवीनीकरण, सोलिंग,डामरीकरण व कलमठ का निर्माण बरसात से पहले नही किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे, जिसमे धरना-प्रदर्शन के साथ ही अधिकारियों का घेराव आमरण अनशन भी शुरू होगा।

motorway
Almora- विकास भवन से बेस अस्पताल मोटरमार्ग (motorway)के डामरीकरण को ग्रामीण मुखर, संघर्ष को बनाई संघर्ष समिति


इस आंदोलन की रणनीति निर्माण के लिए एक सड़क निर्माण समिति का गठन किया गया है,जिसके अध्यक्ष सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला व उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान गर-गूठ महेश कुमार को बनाया गया है।


संगर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला ने बताया कि 20 मार्च 2023 को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मोटर मार्ग (motorway)में डामरीकरण को लेकर इन 10 से अधिक गावों के ग्रामीण संगर्ष समिति के नेतृत्व में पुरजोर माँग उठाएंगे।


सड़क के डामरीकरण के अतिरिक्त समिति ने मांग की है कि सड़क के आस-पास के सभी गांवों में गैस का ट्रक भी नियमित रूप से आना चाहिए।


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों,कार्यकारिणी, सदस्यों में अध्यक्ष-विनय किरौला,उपाध्यक्ष-महेश कुमार ग्राम प्रधान गर-गूठ, सचिव-पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र, संयुक्त सचिव-चंद्र शेखर, कोषाध्यक्ष-श्याम सिंह, प्रचार सचिव-पान सिंह,
संगठन मंत्री-रूप सिंह,कार्यकारिणी सदस्य-शीला उप्रेती के अलावा चंद्रा बिष्ट,
सूंदर सिंह, हरीश लाल, गणेश लाल, नंदा बिष्ट,गीता जोशी, कैलाश जोशी, महेश जोशी, विजय जोशी, जगदीश जोशी,किशन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट , गीता बिष्ट के अलावा डॉ शिव दत्त शर्मा,कमलेश जोशी, गणेश लाल,रूप सिंह,श्याम सिंह,गौरव बिष्ट,प्रकाश सिंह,पान सिंह,कमल बिष्ट,बलवंत बिष्ट,हिमन्शु बिष्ट,गोविंद सिंह,राजेन्द्र सिंह,चंद्र शेखर,पूरन सिंह,विक्रम सिंह,रविन्द्र किशोर मेहरा,दीवान सिंह परिहार,मुकेश कुमार,चांदनी बिष्ट,गीता बिष्ट,सावित्री बिष्ट,श्याम सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।