Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Vidhansbha Chunav 2021- मतगणना में कहां कौन है आगे

02 मई 2021 5 राज्यों में हुए विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021) चुनावों के लिये मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी तक प्राप्त रूझानों के अनुसार…

02 मई 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

5 राज्यों में हुए विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021) चुनावों के लिये मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी तक प्राप्त रूझानों के अनुसार बंगाल में तृणूमल कांग्रेस, ​तमिलनाडु में डीएमके, कांग्रेस गठबंधन, असम और पुडुचेरी में भाजपा, केरल में एलडीएफ आगे है।

बंगाल विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021) चुनावों की मतगणना में ममता बनर्ती के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।


292 सदस्यीय विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021)
में ​273 सीटो के रूझान सामने आये है। सत्ताधारी ​तृणमूल कांग्रेस इस समय 168 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी 101 सीटों पर और सीपीएम, कांग्रेस गठबंधन 4 सीटो पर आगे है।


बताते चले कि बंगाल के चुनाव पर इस समय पूरे देश की नजरें टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जबरदस्त चुनावी प्रचार किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने वहां रिकॉर्ड संख्या रैलियों को संबोधित किया था में भाजपा का पूरा अमला बंगाल चुनाव में जुटा हुआ था।

यह भी पढ़े…

Salt by-election- मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त, मतगणना जारी


दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में डीएमके कांग्रेस गठबंधन आगे है। यहां 234 ​सदस्यीय विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021)
में से 234 सीटो के रूझान में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन ​133 सीटो पर आगे है। जबकि एआईडीएमके,भाजपा गठबंधन 100 सीटो पर आगे है। 1 सीट पर अन्य आगे है। तमिलनाडु में सरकार बनाने का ​मैजिक अंक 118 सीट है। और यहां डीएमके, कांग्रेस गठबंधन इस अंक से आगे चल रहा है।


पूर्वात्तर राज्य असम में भाजपा बढ़त की ओर है। 126 सदस्यीय विधानसभा (Vidhansbha Chunav 2021)
में 115 सीटो के रूझान सामने आये है। शुरूवाती रूझान में भाजपा 72 सीटों पर, कांग्रेस 41 सीटों पर और अन्य 2 सीटों पर आगे है। यहां सरकार बनाने का मैजिक अंक 64 है और भाजपा इससे 9 सीट आगे है।


दूसरे दक्षिणी राज्य केरल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ काफी आगे चल रही है। 140 सदस्यीय विधानसभा में एलडीएफ 93 सीटो पर आगे है। वही कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ 44 सीटो पर और भारतीय जनता पार्टी 3 सीटो पर आगे चल रही है।


पूर्वात्तर राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आगे है। 126 सीटो में से 122 के रूझान सामने आये है। असम में भाजपा 82 सीटो पर, कांग्रेस 38 सीटो पर और अन्य 2 सीटो पर आगे चल रहे है। यहा भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के मैजिक अंक 64 से आगे चल रही है।

यह भी पढ़े…

कोविड (Covid) प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार दे सरकार- कांडपाल


केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटो में से 17 सीटो पर रूझान आये है। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 12 सीटो पर, कांग्रेस गठबंधन 4 सीटो पर और अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos