Almora- विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के एन. सी.सी. केडेट्स हुए सम्मानित

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में आज विद्यालय के एन. सी.सी. केडेट्स को सम्मानित किया गया। बताया गया कि दिनांक 21 जून से 12 जुलाई तक तीन चरणों में एन० सी० सी० की ओर से सीएटीसी कैंप चौबटियां एवं ताड़ीखेत में सम्पन्न कराया गया था जिसमें विद्यालय के 95 कैडेंट्स ने प्रतिभाग किया था और अनेक पदक अपने नाम किए।

new-modern

बताया गया कि इस कैंप में समूह गान प्रतियोगिता में विद्यालय की केडेट हर्षिता पाण्डे, गुंजन बिष्ट, निशा रावत वैदेही बिष्ट, अदिति मेहता ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में हर्षित जोशी ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में रजत पदक तथा निर्मल वाणी ने एकल गायन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में भूमिका विष्ट, दिशा कार्की नेहा तिवारी तनुजा भैसोड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पवन नेगी व लक्की जोशी को मंच संचालन व प्रस्तुतीकरण में स्वर्ण पदक तथा गोकुल बगड़वाल को सर्वश्रेष्ठ कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के सभागार में आज प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने इन सभी एन सी सी कैडेट्स को विद्यालय की ओर से पदक पहनाकर सम्मानित किया।