विहिप ने निकाली जागेश्वर धाम तक जलाभिषेक यात्रा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
vhp1
Screenshot-5


अल्मोड़ा। हर वर्ष की तरह विश्व हिंदू परिषद ने इस बार भी अल्मोड़ा से जागेश्वर तक जलाभिषेक यात्रा निकाली, पल्टन बाजार सिद्ध सिद्धनौला से जल भरने के बाद विहिप कार्यकर्ता वाहनों में जागेश्वर के लिए रवाना हुए। डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जिलामहामंत्री रवि रौतेला,अनूप साह भी रवानगी के दौरान मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को डिप्टीस्पीकर ने संबोधित कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विहिप के मंगल सिंह,संतोष जोशी,रवि रौतेला, संजय साह,प्रकाश लोहनी, योगेश नयाल,मुकेश बिष्ट सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और मंगलपरिधानों में पहुंची महिलाएं शामिल रही। सजीव झां​की का भी विहिप की ओर से आयोजन किया गया था।

holy-ange-school
vhp2
Joinsub_watsapp