shishu-mandir

उत्तरकाशी में सिक्योर ​हिमालय परियोजना के उद्देश्यों के बारे में आयोजित की गई कार्यशाला

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के वन चेतना केन्द्र भवन में आयोजित एक कार्यशाला में सिक्योर हिमालय परियोजना के क्रियान्वयन के लिये चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधानों और वन पंचायत प्रतिनिधियों को परियोजना के उददेश्यों के बारे में बताया गया। ज्ञातव्य है कि विश्व वैश्विक पर्यावरण सुविधा के द्धारा वित्त पोषित एंव संयुक्त राष्ट्र विकास के द्वारा सहयोग प्राप्त सिक्योर हिमालय परियोजना वन विभाग द्धारा संचालित की जा रही हैै।

परियोजना का ​क्रियान्वयन जलवायु पर्यावरण मंत्रालय द्धारा किया जा रहा है। परियोजना में जैव विविधता संरक्षण जिसमे मुख्यत: हिम तेंदुवों व अन्य विलु​प्त प्रजातियों के संरक्षण, विविध आजीविका संवर्धन के विकल्पों को बढ़ावा देना, मानव वन्य जीव संघर्ष, बेहतर संवाद प्रणाली तथा जानकारी आदि का प्रबंधन करना है। कार्यशाला में ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन एंव वन संरक्षण पर चर्चा की गयी।

कार्यशाला में प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने ग्रामीणों ने विस्तृत रूप से आजीविका संवर्धन के संभावित घटकों और इन्हे लागू करने पर चर्चा की। भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख चन्दन सिंह पवार, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह राणा,उप प्रभागीय वनाधिकारी आरबी यादव, वन क्षेत्राधिकारी एलआर आर्य, बलवीर सिंह गंगोत्री,यूनएडीपी के सहयोगी उम्मेद सिंह, भास्कर जोशी, भारतीय वन्य जीव संस्थान की विशेषज्ञ दीपिका क्षेत्री, निधि रावत, गंगोत्री नेशनल पार्क, उत्तरकाशी व​न विभाग के ​अधिकारी कर्मचारी सहित 14 चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधान एंव वन पंचायत सरंपच मौजूद रहे।