Almora:: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ का अधिवेशन, मनोज अध्यक्ष धीरेन्द्र बने सचिव

Advertisements Advertisements अल्मोड़ा:: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हो गया। द्वितीय सत्र में…

Screenshot 2025 0606 174322
Advertisements
Advertisements


“वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, उपाध्यक्ष महेश आर्य, संयुक्त मंत्री तारा सिंह बिष्ट व भगवत सिंह सतवाल, संगठन मंत्री डीके जोशी तथा राजेंद्र सिंह लटवाल संगठन मंत्री ,कोषाध्यक्ष संजय कुमार जोशी और संप्रेक्षक दीप शिखा मेलकानी चुने गए”

अल्मोड़ा:: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हो गया।


द्वितीय सत्र में डा मनोज कुमार जोशी को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, उपाध्यक्ष महेश आर्य, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री तारा सिंह बिष्ट व भगवत सिंह सतवाल, संगठन मंत्री डीके जोशी व राजेंद्र सिंह लटवाल संगठन मंत्री,
कोषाध्यक्ष संजय कुमार जोशी, संप्रेक्षक दीप शिखा मेलकानी, कार्यालय सचिव गणेश सिंह भंडारी व दीपक तिवारी चुने गए। संरक्षक पीएस बोरा,गोकुल मेहता, रमेश पाण्डेय, महेंद्र सिंह गुसाईं मनोनीत किए गए।


अध्यक्ष डा. मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया गया और कहा कि किसी भी शिक्षक व कार्मिकों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


कार्यक्रम में आरएस ऐरी प्रांतीय अध्यक्ष, मंडलीय अध्यक्ष दिनेश जोशी व चुनाव अधिकारी पीएस बोरा, रमेश पांडेय, दिनेश जोशी उपस्थित रहे। प्रांतीय अध्यक्ष आर एस ऐरी ने भी सभी समस्यायों के निस्तारण की बात कही।


इससे पूर्व सुबह प्रथम सत्र में विधायक मनोज तिवारी ने अधिवेशन का उद्घाटन किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी मांग पत्र उन्हें शासन व सरकार से पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने की बात भी कही।