उत्तराखंड के कई जिलों में 11 और 12 जून को तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को उत्तराखंड के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसे देखते…

heavy-rain-and-snowfall-continues-weather-of-the-state-will-clear-from-april-14

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को उत्तराखंड के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

25


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 11 और 12 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में मौसम बेहद खराब रह सकता है। इन जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका है। इस खतरे को देखते हुए इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहां भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून को राज्य के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। मौसम के इस बिगड़े मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।


खराब मौसम के खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग पर फिलहाल रोक लगा दी है। बारिश के दौरान किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी ताकि कोई हादसा न हो। सफर को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पर भी नजर रखने को कहा गया है। अगर आंधी या बारिश से कोई सड़क बंद होती है तो नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और बीआरओ समेत सभी निर्माण एजेंसियों को तुरंत मशीनें लगाकर रास्ता खोलने की जिम्मेदारी दी गई है।


किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना से तुरंत निपटने के लिए सभी पुलिस थानों और चौकियों को बचाव उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने इलाकों में ही मुस्तैद रहेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस अलर्ट के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply