उत्तरायण हॉस्पिटल पपरसैली में कल 11 जून को लगेगा मेगा हेल्थ केंप,यह विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

पपरसेली अल्मोड़ा स्थित उत्तरायण हॉस्पिटल में कल 11 जून गुरूवार को एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर सुबह 10 बजे से…

Health camp

25


पपरसेली अल्मोड़ा स्थित उत्तरायण हॉस्पिटल में कल 11 जून गुरूवार को एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा।
उत्तरायण फाउंडेशन और नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव,वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल यादव,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा यादव, योग एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ज्योतसना कुनियाल रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सलाह देंगे। उत्तरायण फाउंडेशन के महिपाल सिंह पिलख्वाल ने बताया कि शिविर में जनरल सर्जरी, हृदय रोग जॉच एवं सलाह,नेत्र रोग जांच एवं परामर्श तथा योग एवं आयुर्वेद परामर्श एंव मार्गदर्शन दिया जायेगा। उन्होंने शिविर कें संबंध में जानकारी के लिए 9810601252 पर संपर्क करने को कहा है और अधिक से अधिक लोगों से इस मेगा हेल्थ केंप का लाभ उठाने की अपील की है।  

Leave a Reply