shishu-mandir

उत्तराखंड राज्य मार्शल आर्ट खेल 2021 में रहा अल्मोडा की टीम का दबदबा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव व अल्मोड़ा खेल विभाग कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के तत्वाधान में दिनांक 25 व 26 सितम्बर 2021 को ऋषिकेश (देहरादून) में तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेल 2021 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

new-modern
gyan-vigyan

प्रतियोगिता में चिराग बोरा व अभय जलाल (अल्मोड़ा) और छात्रा रेनू (हल्द्वानी) ने स्वर्ण पदक, अमन प्रसाद व अंजली तिवारी (अल्मोड़ा), छात्रा तुलसी रौतेला (बागेश्वर) ने रजत पदक तथा वंश बोरा व दिविक पाली, नितिश कुमार व योगेश महेता (अल्मोड़ा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी छात्र- छात्राओं ने सराहनीय प्रर्दशन किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को आर्थिक राशि देने की घोषण भी की। खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 10000 रूपये, रजत पदक विजेता को 5000 रूपये और कांस्य पदक विजेताओं को 3000 रूपये विधानसभा कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने सभी जिलों से आए मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

इस उपलक्ष्य में नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव और एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, आयोजित समिति के सचिव राजेंद्र गुप्ता, अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सी एल वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र मोर, विवेकानन्द बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी तथा नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाइयां दी।