uttarakhand- भारी बारिश से गिरी घर की छत, पति पत्नी हुए दंपति घायल

uttarakhand- Roof of the house collapsed due to heavy rain husband and wife injured

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

उत्तराखण्ड में बीते दिनो से हो रही बारिश से मैदान से लेकर पहाड़ तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश अपने साथ आफत लेकर भी आ रही है। ताजा मामला देहरादून का है यहां एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार सुबह अचानक मकान की छत गिर गई, जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया है।


जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिर गई। छत का मलबा गिरने से सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो घायल हो गए। घर में सो रहे अन्य सदस्य मलबा गिरने के बाहर की ओर भाग गए और अपनी जान बचाई। दोनो पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।बताया जा रहा है कि यह घर पुराना था। कैथवाड़ा मोहल्ले में एक और मकान की छत गिरने की बात भी सामने आ रही हैै।


मकान की छत का मलबा कमरे में गिरने से पति पत्नी घायल हो गए। घर के सदस्यों और पड़ोसियों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती करवाया।

Newsdesk Uttranews: