कावंड़ियों के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर,9 कावंड़ियें और चालक घायल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

दिल्ली से कावड़ लेने निकले कावड़ियों के वाहन की ट्रक से टक्कर में 9 कावंड़िये घायल हो गए। सभी 9 कावड़िये दिल्ली के रहने वाले है जबकि ट्रक का चालक यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। यह सभी कांवड़िए छोटा हाथी वाहन में गंगाजल लेने के लिए दिल्ली से हरिद्धार जा रहे थे। मामला शुक्रवार की रात रूड़की के पास एकता ईट भट्टे के पास का बताया जा रहा है।

new-modern


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से 9 कावड़िये कावड़ लेने के लिए हरिद्धार के लिए छोटा हाथी वाहन में सवार होकर निकले। शुक्रवार की रात 2 बजे के आसपास रूड़की में एकता ईट भट्टे के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। इससे छोटा हाथी वाहन में सवार कावड़ियों में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी 10 घायलो को इलाज के लिए रूड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छोटा हाथी वाहन में बैठे 3 कावंड़ियों और चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि एक घायल को उसके परिजन हायर सेंटर ले गए।दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए है।


1- आशीष पुत्र सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
2- राजेंद्र पुत्र भूप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
3- अंशु पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी नवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली। अंशु को उसके परिजन हायर सेंटर रेफर लेकर गए है।
4- मोहित पुत्र सतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी नंद नगरी दिल्ली को हायर सेंटर रिफर किया गया है।
5-छोटा हाथी चालक राजा निवासी मुरादाबाद को हायर सेंटर रिफर किया गया है।
6..वंश पुत्र राजेंद्र उम्र 18 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है।
7.सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है। का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है।
8 अंकित पुत्र कुलदीप उम्र 25 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है।
9.विकास पुत्र मुकेश कुमार उम्र 70 वर्ष निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है।

  1. अभिषेक पुत्र सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली का इलाज सिविल अस्पताल रूड़की में चल रहा है।