Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड में वोट देने के लिए उमड़े महानगरों के मतदाता, रामनगर पहुंचे 100 से भी ज्यादा टेंपो ट्रैवलर, टैक्सी कार

कुमाऊं का गढ़वाल के कई क्षेत्रों में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए महानगरों से भी मतदाता वोट डालने आए थे। कुमाऊं व गढ़वाल…

कुमाऊं का गढ़वाल के कई क्षेत्रों में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए महानगरों से भी मतदाता वोट डालने आए थे। कुमाऊं व गढ़वाल के अधिकांश लोग दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, जयपुर, चंडीगढ़ आदि महानगरों में रहकर नौकरी करते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्र में पहले चरण का पंचायत चुनाव हुआ ऐसे में जागरूक मतदाता महानगरों से अपने-अपने गांव में वोट देने के लिए आए। ऐसे में 100 से अधिक टेंपो ट्रैवलर के अलावा कई टैक्सी कार भी बुक करके रामनगर आए सुबह 4:00 से महानगरों से वाहन रामनगर पहुंचना शुरू हुए।


इसके बाद देखते ही देखे काफी ज्यादा संख्या में रानीखेत में टेंपो ट्रैवलर व कारो के खड़ी होने के लिए जगह नहीं बची। रामनगर में महानगरों के लोग आराम करने, फल, मिठाई खरीदने, चाय पीने के लिए रूके। इससे रानीखेत रोड में वाहनों एवं लोगों की काफी भीड़ लग गई।


कुछ देर रुकने के बाद यह सारे वहां रामनगर से पर्वतीय क्षेत्र के लिए चले गए लोग सुबह उठे तो इतनी ज्यादा वाहन देखकर चौंक गए। क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है की पहली बार इतने वाहनों में मतदाता वोट डालने आए थे।इससे पहले इतनी भीड़ कभी नहीं देखी गई। इतनी ज्यादा संख्या में महानगरों से मतदाताओं का पहाड़ पहुंचना ऐतिहासिक है।


इतनी भीड़ आने से रानीखेत रोड में मिठाई, फल, चने, मिस्री व अन्न्य खाद्य सामग्री बेचने वाले लोगों को भी खरीदारी से काफी फायदा हुआ। एक टैंपो ट्रेवलर चालक का कहना था कि वोट देने के बाद उसे शाम को ही गांव से लोगों को लेकर वापस भी जाना है।