बिनसर वनाग्नि घटना में हताहतों को श्रद्धांजलि दी

ईनाकोट र्में संपन्न विभिन्न संगठनों की बैठक में 13 जून 2024 को बिनसर वनाग्नि में शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर…

inakot meeting

25

ईनाकोट र्में संपन्न विभिन्न संगठनों की बैठक में 13 जून 2024 को बिनसर वनाग्नि में शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर मृतकों के परिजनों को स्थाई नियुक्ति देने तथा घायलों को जांच हेतु दिल्ली जाने का यात्रा ब्यय के साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई।

बैठक में वक्ताओं ने वनाग्नि नियंत्रण एवं शमन पर गहन विमर्श किया गया। दावानल नियंत्रण हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही फायरवाचारों की नियुक्ति 10 माह के लिए करने, वन विभाग व समुदाय के मध्य संवाद बढ़ाने, नई अग्निबटियाओ का निर्माण करने, संवेदनशील वन क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें नमी बनाए जाने हेतु चाल खाल निर्माण करने, वन विभाग द्वारा किए जाने वाले किसी भी वृक्षारोपण में कम से कम 50% फलदार पौधों को रोपण करने की मांग की गई।

अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनील बरकोटी तथा संचालन महासचिव मदन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।


सभा को लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी, पारिस्थितिकी विकास समिति सुनौली के अध्यक्ष सुशील कांडपाल, पूर्व प्रधान अशोक भोज, संसाधन पंचायत के गीतांशु जोशी, चंपा मेहता, पूजा बोरा, हंसी पंत, राजेंद्र सिंह, रीता लोहनी आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply