shishu-mandir

Almora- उत्तराखण्ड लोकवाहिनी ने राज्य स्थापना दिवस पर गोष्ठी का किया आयोजन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोडा। 9 नवम्बर 2021- उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के सदस्यों ने आज राज्य स्थापना दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक मे वक्ताओ ने कहा कि अभी भी राज्य आन्दोलनकारियो के सपनो का उत्तराखण्ड नही बन पाया है।

new-modern
gyan-vigyan

सभी ने सर्वसम्मति से कहा कि उत्तराखंड तभी बेहतर राज्य बनेगा जब राज्य के स्थानीय दलो की सरकार बनेगी। एड0 जगत रौतेला की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे वक्ताओ ने कहा कि अपने बीस वर्षो के कार्यकाल मे राष्ट्रीय दलो की सरकारें, राजधानी, स्थाई निवास, भू कानून व भूमि बन्दोबस्त, वनाधिकार कानून पंचायत सुधार जैसे मूलभूत समस्याओ को सुलझाने मे नाकाम रही है।

कहा कि गैरसैण राजधानी राज्य आन्दोलन की मूल अवधारणा थी जिसे गंम्भीरता से नही लिया जा रहा है। राज्य की सडको का अवैज्ञानिक कटान कर पहाड़ों को कमजोर करने से पहाड़ों की लाइफ लाईन समझी जा रही सडको की हालत खराब है। उलोवा ने लोगो को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए स्थानीय राजनैतिक दलो को मजबूत करने की अपील की।

बैठक को उत्तराखंड लोकवाहनी के उपाध्यक्ष जंगबहादूर थापा, कुणाल तिवारी, अजय मित्र सिह बिष्ट, हारिस मुहम्मद आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ के जनगीत गाये गये तथा शहीदो को श्रद्धांजली दी गई।