आज शुक्रवार को उत्तराखंड के पांच सीटों में मतदान हो रहा हैसुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। लोग इस लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी व अपनी मां के साथ खटीमा स्थित अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।मतदान से पहले मुख्यमंत्री खटीमा में मां भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर वोट डाल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।