shishu-mandir

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के जवान की संदिग्ध परिस्थितयों से मौत

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड के जवान की संदिग्ध परिस्थितयों से मौत हो रही हैं। जवान के शरीर पर गोली के घाव दिखाई दे रहे है। मौत के मामले की जांच की जा रही है।

new-modern
gyan-vigyan


मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान जम्मू कश्मीर में पुंछ के मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर तैनात था। और वहां जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शहीद जवान का नाम अनिल चौहान बताया जा रहा है जो कि 8 गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। हालांकि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। इसकी जांच चल रही है।