shishu-mandir

Uttarakhand – आंगनबाड़ी कमियों के खाते में ट्रांसफर की गयी प्रोत्साहन धनराशि

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

देहरादून 13 अक्टूबर 2013

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बुधवार को सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकार की ओर से दी जा रही प्रोत्साहन राशि का शुभारम्भ किया।


इसके तहत 33297 आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनबाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की धनराशि दी जा रही है।


मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 33297 आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रोत्साहन राशि 1 हजार रूपये प्रति कर्मी, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 1 हजार रूपये प्रति कर्मी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा 5 माह तक 2 हजार रूपये प्रति कर्मी की प्रोत्साहन राशि के क्रम में माह सितम्बर की प्रोत्साहन राशि 2 हजार रूपए प्रति आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनबाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया है और सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हितों के लिए बड़ा निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन पूर्व उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली। इन 100 दिनों में 300 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

अन्तिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे।


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बहनों के साथ किया वायदा निभाया है। आज डीबीटी के माध्यम से आंगनबाड़ी में कार्य कर रही बहनों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है।


इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल, उप निदेशक डॉ० एस० के० सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्र, इंडसइंड बैंक के स्टेट हेड संदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे।