Corona update uttarakhand- जानें प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हाल

देहरादून। 2 मार्च 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर आज थोड़ा कम हुआ हैं। आज उत्तराखंड में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण…

देहरादून। 2 मार्च 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर आज थोड़ा कम हुआ हैं। आज उत्तराखंड में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि संक्रमण से 1 मरीज की मृत्यु हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 859 एक्टिव मामले है। आज 130 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.7 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज जारी सूचना के अनुसार देहरादून से 22, नैनीताल, अल्‍मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्‍तरकाशी में 1-1, बागेश्‍वर और पौड़ी में 3-3, चमोली, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में 5-5, चंपावत में 10, हरिद्वार में 6 व टिहरी जिले में 2 नये संक्रमित मिले हैं।