Corona update- उत्तराखंड में कोरोना से आज 2 की मौत, 447 नए मामले

देहरादून। 12 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 2 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 447…

देहरादून। 12 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 2 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 447 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 6512 एक्टिव मामले है। आज 624 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 2.6 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून से 193, अल्मोड़ा में 07, हरिद्वार में 88, पौड़ी में 27, चमोली में 04, पिथौरागढ़ में 34, नैनीताल में 31, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 24, रुद्रप्रयाग में 01, उत्तरकाशी में 23, बागेश्वर में 02, चंपावत जिले में 6 नये संक्रमित मिले हैं।