Uttarakhand Corona Update- आज 221 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 मरीजों की मौत

देहरादून। 10 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 221 नए संक्रमित मिले हैं जबकि…

देहरादून। 10 अगस्त 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 221 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 363 मरीज ठीक हुए हैं। आज दो मरीजों की मौत हुई है तथा प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1485 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 100, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली और पौड़ी में नौ-नौ, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग 33, टिहरी में चार और ऊधमिसंह नगर में 10 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.79 प्रतिशत दर्ज की गई।