Almora- समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्तियों के लिए आनलाईन आवेदन शुरू

अल्मोड़ा। 10 अगस्त 2022- जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा अराधना त्रिपाठी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आनलाईन पंजीयन प्रारंभ…

अल्मोड़ा। 10 अगस्त 2022- जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा अराधना त्रिपाठी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आनलाईन पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। अभ्यर्थी दिनॉंक 01 अगस्त, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 पूर्वदशम् व दशमोत्तर तथा ई0बी0सी0 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति के लिए नवीन पंजीकरण/नवीनीकरण हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://scholarships.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाईन करते समय बैंक सम्बन्धित जानकारी ध्यानपूर्वक प्रविष्ट करें ताकि जनपद में अधिक से अधिक पात्र छात्र/छात्राऐं लाभान्वित हो सके।