shishu-mandir

Uttarakhand- ललित को मिलेगा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान 

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य को हिंदी संस्थान, लखनऊ, उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित करेगा। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सदानंद गुप्ता ने बाल साहित्य सम्मानों की घोषणा करते हुए उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान 2021 की घोषणा ललित शौर्य को प्रदान किए जाने की घोषणा की है। 
   

new-modern
gyan-vigyan

गौरतलब है कि ललित शौर्य विगत दस वर्षों से बाल साहित्य लेखन में लगे हुए हैं। उनकी सैकड़ों बाल कहानियां विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी  अनेक कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, तेलगु, कन्नड़, गुजराती, उर्दू आदि भाषाओं में हो चुका है। ललित की इस उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र के साहित्यकारों में खुशी है।