Uttarakhand Cabinet meeting – अंत्योदय परिवारों को मिलेंगे हर साल 3 सिलिंडर सहित इन 33 प्रस्तावों पर लगी मुहर,पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। इसमें अंत्योदय परिवारों को हर साल 3 सिलिंडर फ्री दिए जाने सहित 33 प्रस्तावों पास किए गए।

new-modern


आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में चिकित्सा
शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आने मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी की भर्ती होगी। वही कैबिनेट बैठक में 50 बेड से कम क्षमता के अस्पतालों में पंजीकरण में छूट के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को भी मंजूरी दी गई।


पढ़ें धामी कैबिनेट में कौन कौन से फैसलों को मिली मंजूरी


आज की कैबिनेट बैठक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी दी गई। इसमें आरोप सिद्ध होने पर न्यूनतम सात वर्ष व अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है। वही क़ब्ज़ाई ज़मीन के बाज़ार मूल्य के बराबर जुर्माना वसूले जाने का भी प्रावधान है।अतिक्रमण के लिए उकसाने वाले व्यक्ति को भी सजा की बात अध्याधेश में कही गई है।


आज की कैबिनेट बैठक में सीएम प्राकृतिक कृषि विकास योजना को मंजूरी दे दी गई। यह विकास योजना 6400 हैक्टेयर में विकसित की जाएंगी।
आज की कैबिनेट बैठक में क्लिनिकल एस्टेब्लिश्ड मेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी गई।
आज की कैबिनेट बैठक में दून आढ़त बाजार शिफ्टिंग नीति को भी मंजूरी दी गई।
आज की कैबिनेट बैठक में इन्वेस्टर समिट का ड्राफ्ट को हरी झंडी दी गई। 70 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखते हुए साथ में 2.5 लाख रोजगार सृजित होने
की उम्मीद जताई गई है।


आज की कैबिनेट बैठक में हर साल पांच फ़ीसदी यूज़र्स चार्ज बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई। अब विभागों को इसके लिए अलग से कोई शासनादेश जारी करने की जरूरत नही होगी।
आज की कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग में केश मैनेजमेंट सेल बनाने को मंजूरी दी गई और इसमें 11 पदों को मंजूरी दी गई।
आज की कैबिनेट बैठक में माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकार पीठ गठित करने को स्वीकृति दी गई।


आज की कैबिनेट बैठक मेैंं अफोर्डबल हाउसिंग और खेल गतिविधियों को लाने के लिए नई नियमावली की मंजूरी दे दी गई।
आज की कैबिनेट बैठक में उधम सिंह नगर में ग्राम पंचायत अधिकारियों के पद बढ़ाये गए है।
आज की कैबिनेट बैठक में बचत विभाग के कर्मियों को कलेक्ट्रेट में समायोजित करने का निर्णय लिया गया।
आज की कैबिनेट बैठक में जीएसटी के मामले में वन टाइम सेटलमेंट को मंजूरी दी गई।
आज की कैबिनेट की बैठक में 50 बेड तक के अस्पतालों को क्लिनिकल एस्टेब्लिमेंट शुल्क में छूट दी गई।


आज की कैबिनेट बैठक में आढ़त बाजार के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गयी। ब्रामनवाला में आढ़तियों को निशुल्क जमीन दी जाएंगी।
आज की कैबिनेट बैठक में कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग सीएम प्राकृतिक कृषि योजना को मंजूरी दे दी गयी।
आज की कैबिनेट बैठक म मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए अब मानक तय हो गए है।
आज की कैबिनेट बैठक में विद्यालय शिक्षा विभाग कि चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े 2364 पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने की मंजूरी दी गई।
आज की कैबिनेट बैठक में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ढांचे को मंजूरी देते हुए 245 पद स्वीकृत किए गए।


आज की कैबिनेट बैठक में अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन निशुल्क रिफिल करने के फैसले को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।
आज की कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के पटेलनगर मुख्यालय में अब बिजनेस होटल बनने को मंजूरी दी गयी। यह होटल पीपीपी मोड में बनाया जाएगा। आज की कैबिनेट बैठक में जॉर्ज एवरेस्ट में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधि को मंजूरी दी गयी। यह गतिविधि भी पीपीपी मोड में संचालित होगी।
आज की कैबिनेट बैठक में परिवहन विभाग में नियमवाली में संशोधन को भी मंजूरी दी गयी।