shishu-mandir

uttarakhand breaking – फारेस्ट विभाग में ताबडतोड़ ट्रांसफर, विनोद कुमार बने नये चीफ

Newsdesk Uttranews
6 Min Read
Screenshot-5

उत्तराखंड वन विभाग में ताबड़तोड़ तबादले हुए है। विभाग में वन्य जीव सरंक्षक से लेकर प्रभागीय वनाधिकारियों तक के तबादले हुए है।राजीव भरतरी को हटाकर उनकी जगह विनोद कुमार ​वन विभाग के नये मुखिया होंगे। राजीव भरतरी को उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया हैं।

new-modern
gyan-vigyan

अनूप मलिक से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। वही जबर सिंह सुहाग से भी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है। निशांत वर्मा को मुख्य वन संरक्षक वन संरक्षण और वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है। पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। अशोक कुमार गुप्ता को वन संरक्षक शिवालिक वृत्त की जिम्मेदारी दी गयी हैं। धर्मेश कुमार सिंह को वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी एफटीआई हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गयी हैं। दीप चंद्र आर्य को वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी बनाया गया है। वही अखिलेश तिवारी को वन संरक्षक निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गयी है।

खबर पढ़े ​विस्तार से

स्थानांतरण आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रमुख वन संरक्षक ऑफ उत्तराखंड राजीव भरतरी को उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड देहरादून का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अब तक उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड देहरादून के अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे विनोद कुमार को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एवं प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आईएफएस अधिकारी अनूप मलिक प्रमुख वन संरक्षक मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संस्थान परियोजना जायका देहरादून से प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।

जबर सिंह सुहाग अपर प्रमुख वन संरक्षक मुख्य कार्यकारी परियोजना अधिकारी से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। वही निशांत प्रमुख वन संरक्षक वन विकास देहरादून को मुख्य वन संरक्षक, संरक्षण वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन बनाया गया है। पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन संरक्षक परिस्थिति व पर्यटन / प्रचार प्रसार एवं विस्तार के अलावा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


अशोक कुमार गुप्ता संबंध कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक को प्रमुख वन संरक्षक शिवालिक वृत देहरादून बनाया गया है। धर्मेश कुमार प्रमुख वन निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व को वन संरक्षक अपर निदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी बनाया गया है। वन निगम में प्रतिनियुक्ति पर बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक सेवाएं दे रहे डी थिरुज्ञानसंबदम को उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गयी हैं। प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय कुमार भार्गव को उप वन संरक्षक नियोजन एवं वित्त प्रबंधन देहरादून बनाया गया है।

उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन को प्रमुख वन संरक्षक देहरादून से संबंद्ध किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान को प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती बनाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती धर्म सिंह मीणा को संयुक्त निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय देहरादून के पद पर भेजा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत मयंक शेखर को उप वन संरक्षक भूमि संरक्षण निदेशालय देहरादून बनाया गया है। वही प्रभागीय वनाधिकारी चकराता नितीशमणि त्रिपाठी को प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के पद पर तबादला किया गया हैं। प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी डाम कोको रोसे को उप प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी गोपेश्वर अमित कुंवर को उप वन संरक्षक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना देहरादून बनाया गया है।

उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर को उप प्रभागीय वनाधिकारी चकराता के पद भेजा गया है। हिमांशु बागड़ी उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर से जलागम निदेशालय देहरादून बनाया गया हैं। कुंदन कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी से उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी के पद पर ट्रांसफर किया गया हैं। आशुतोष सिंह उप वन संरक्षक को बद्रीनाथ वन प्रभाग से उप निदेशक एफटीए हल्द्वानी बनाया गया है। नीरज कुमार उप वनसंरक्षक / उन निदेशक हरिद्वार से रामनगर कार्बेट रिजर्व के पद पर भेजा गया है।

इंद्र सिंह को उत्तराखंड वन विकास निगम देहरादून से केदारनाथ वन प्रभाग उप निदेशक बनाया गया है। दीप चंद पंत उप वन संरक्षक को अनुसंधान हल्द्वानी से उप वनसंरक्षक सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा बनाया गया हैं। विनोद कुमार सिंह उप वन संरक्षक टिहरी डैम 1 वन प्रभाग से प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी बनाया गया है। सर्वेश कुमार उप वन संरक्षक को प्रभागीय वन अधिकारी अलकनंदा भूमि संरक्षण गोपेश्वर से प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ गोपेश्वर के पद पर ट्रांसफर ​किया गया है।

रमेश चन्द्र कांडपाल को सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा से प्रभागीय वन अधिकारी चंपावत बनाया गया हैं। दिनकर तिवारी भूमि संरक्षण नैनीताल से प्रभागीय वन अधिकारी बागेश्वर बनाया गया हैं। बाबूलाल वन अधिकारी टिहरी डैम पप से प्रभागीय वन अधिकारी वन प्रभाग हल्द्वानी बनाया गया हैं। प्रकाश चंद आर्य को उत्तराखंड वन विकास निगम से प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़ वन प्रभाग लैंसडोन के पद पर ट्रांसफर किया गया हैं।