Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

uttarakhand breaking- प्रशासनिक अधिकारी 10 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में एक प्रशासनिक अधिकारी को पीआरडी जवान से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया व्यक्ति पीआरडी…

उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में एक प्रशासनिक अधिकारी को पीआरडी जवान से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया व्यक्ति पीआरडी आफिस में प्रशासनिक पद पर कार्यरत है। विजिलेंस टीम ने यह गिरफ्तारी की है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गया प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार ने ड्यूटी लगाने के नाम पर पीआरडी जवान से 15 हजार रुपए की मांग की और 10 हजार रूपये में बात तय हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पीआरडी जवान का आरोप था कि प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार ने ड्यूटी लगाने के लिए उससे 15 हजार रूपये मांगे और बाद में 10 हजार रूपये में बात तय हो गई। अक्टूबर महीने में पीआरडी जवान की ड्यूटी जिला आबकारी कार्यालय में लगाई गई थी। पीआरडी के जवान ने प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार को अपने घर में समस्या होने की बात बताते हुए उसका ट्रांसफर गदरपुर के आसपास करने का अनुराध किया। प्रशासनिक अधिकारी ने इसके लिए उससे 15 हजार रूपये की मांग की और फिर 10 हजार रूपये में बात तय हो गई।


पीआरडी जवान ने इसकी शिकायत विजिलेंस् कार्यालय हल्द्धानी में कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस ने प्रशासनिक अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और अश्वनी कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।