अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक के स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर कार्मिक मुखर हो गए हैं, 16 जून को लिए गए निर्णय के तहत शुक्रवार को एक साथ 21 कार्मिकों ने सामुहिक इस्तीफे का ऐलान कर दिया,
यही नहीं कर्मचारी संघ के समर्थन में दुग्ध उत्पादक भी आ गए हैं और सभी ने जल्द ज्वलंत मामले का सकारात्मक हल करने की मांग की है।
मालूम हो कि बीते 16 जून को अल्मोड़ा दुग्ध संघ कर्मचारियों के प्रधान प्रबन्धक के स्थानान्तरण निरस्त के कम में सामूहिक त्याग पत्र की चेतावनी दी थी,
और 17,18 एवं 19 को स्थानान्तरण निरस्त न होने पर कार्य बहिष्कारकरने के साथ ही 19 जून की सायं कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र दिये जाने को कहा था।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादन संघ के पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों ने भी दुग्ध संघ कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक स्वर में कर्मचारीयों की मांग पर कार्रवाई करने को कहा।
दुग्ध संघ के कार्मिकों ने कहा कि प्रबन्धन , शासन द्वारा भत्ते , आर्थिक शोषण के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न को देखते हुए वह सभी प्रबन्धन / प्रबन्ध निदेशक की गलत नितियों के खिलाफ सामूहिक त्याग पत्र देने को मजबूर हो रहे हैं।
सभी ने एक स्वर में कहा कि शासन से स्वीकृत 253 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत करते हुए देयकों का भुगतान तत्काल करने की मांग की । इस्तीफे में एक साथ 21 कार्मिकों के हस्ताक्षर हैं।
