shishu-mandir

Uttarakhand- अमर्यादित टिप्पणी पर banshidhar bhagat का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read


पिथौरागढ़ सहयोगी 6 जनवरी 2021
जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat)
का पुतला फूंका और कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विधानसभा इंदिरा हृदयेश के बारे में उनका अमर्यादित बयान भाजपा के असली चरित्र को दर्शाता है साथ ही कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें माफी मांगने के लिए निर्देशित करना चाहिए।

new-modern
gyan-vigyan

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Banshidhar Bhagat की फिसली जबान, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने बताया अशोभनीय


बुधवार को यहां तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कहा कि बंशीधर भगत (banshidhar bhagat)
का नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बारे में अभद्र भाषा और अमर्यादित बयानबाजी उनकी पार्टी के महिला विरोधी चेहरे को दिखाता है।

saraswati-bal-vidya-niketan

बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) ने ‘भद्दी’ टिप्पणी करके दिखाई महिलाओं के प्रति अपनी सोच


यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि जिस पार्टी के प्रदेश का मुखिया ही वरिष्ठ महिला नेता के खिलाफ बोलते समय मर्यादा का ध्यान न रखें, उससे समझा जा सकता है कि उस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं और कैसी सोच रखते हैं।


प्रदर्शन में बिण ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज गिरी, मदन भट्ट, संतोष गोस्वामी, दीपक लुंठी, देव सिंह, कमलेश कसनियाल, बहादुर सिंह सामंत, दिनेश सिंह, प्रकाश भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Almora- बीजेपी ने शक्ति केन्द्रों में शुरु की कार्यशालाएं