Uttarakhand- यहां कारागार में 21 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

20 अप्रैल 2021 उत्तरा न्यूज डेस्क, Uttarakhand- ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज से एक बड़ी खबर है। यहां सेंट्रल जेल में बंद 21 कैदियों की…

20 अप्रैल 2021

उत्तरा न्यूज डेस्क, Uttarakhand- ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज से एक बड़ी खबर है। यहां सेंट्रल जेल में बंद 21 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े….

Uttarakhand politics- रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand- नियमों के उल्लंघन के बीच बंदी का खासा असर

जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को को जेल में बंद कैदियों में से 154 का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार यानि आज आई है। जो रिपोर्ट सामने आई है उससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच रिपोर्ट में 21 कैदी कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य महकमा अब अन्य कैदियों के सैंपल लेने की तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़े….

Corona virus in Uttarakhand- बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कोरोना संक्रमित

सीएमएस डॉ राजेश आर्य ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी कैदियों को वर्तमान में जेल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही कारागार में मौजूद अन्य बंदियों की भी जांच करवाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े….

Almora- उत्तराखंडी लोक साहित्य की अपूर्णीय क्षति है डॉ. शेर सिंह बिष्ट (Dr. Sher Singh Bisht) का निधन: पीसी तिवारी

बताते चले कि पिछले वर्ष भी यहां कई कैदी संक्रमित मिले थे। जिन्हें जेल के बार आइसोलेट किया गया था। इस दौरान 4 कैदी फरार हो गए थे हालांकि, बाद में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया ​था।

यह भी पढ़े….

Almora- एसीपी लाभ को ​बंद करने के आदेश से मिनिस्ट्रीयल कर्मी नाराज, सीएम को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos