यूपी: मथुरा में एक प्रेग्नेंट महिला नाराज होकर लटक गई छत से लेकिन हो गया इतना बड़ा हादसा, जाने क्या है पूरा मामला

Smriti Nigam
3 Min Read

मथुरा में एक प्रेग्नेंट महिला को अपनी नाराजगी जाहिर करना काफी महंगा पड़ा और यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वह अब अस्पताल में एडमिट हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला प्रेग्नेंट है और वह अपने ससुराल वालों से काफी नाराज थी क्योंकि वह लोग उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे। यूपी के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला एक मकान की छत से नीचे गिर गई। इस पूरे हादसे को वीडियो में कैद कर लिया गया जिसमें महिला रेलिंग से लटकी हुई दिखाई दे रही है और फिर नीचे गिर जाती है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि महिला इस बात से नाराज थी कि उसके ससुराल वाले उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे। ऐसे में महिला नाराज होकर छत पर चली गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रेलिंग से लटक गई। कुछ देर बाद रेलिंग से भी उसका हाथ छूट गया और वह जाकर नीचे गिर गई।

मामला मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र इलाके का है इस घटना में महिला को गंभीर छोटी भी आई है। वही उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। मथुरा पुलिस ने एक्स हैंडल पर बताया कि इस संबंध में थाना बलदेव पर अभियोग पंजीकृत है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

महिला की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका वाल्मीकि के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन ससुराल वाले उसे जाने नहीं दे रहे थे। फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मकान की दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकी हुई है और नीचे खड़े लोग चीख-चिल्ला रहे हैं। वहीं दूर से खड़ा होकर कोई शख्स इस पूरे मामले का वीडियो शूट कर रहा है। अचानक महिला का हाथ रेलिंग से छूटता है और वह पहले किसी चीज से टकराती है, फिर नीचे गिर जाती है। इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

TAGGED: ,