shishu-mandir

गैरसैंण (Garsain) में विधानसभा घेराव को सफल बनाने को उक्रांद ने कसी कमर

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर लोगों से गैरसैंण (Garsain) पहुंचने का किया आह्वान

Screenshot-5

अल्मोड़ा। गैरसैण (Garsain) को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल आगामी 3 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उक्रांद की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। उक्रांद नेताओं ने जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर लोगों से अधिक संख्या में घेराव कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

new-modern
gyan-vigyan
medical hall

उक्रांद नेताओं द्वारा शुक्रवार यानि आज चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना, मनिआगर, पनुवानौला, आरतोला, दन्या, जागेश्वर आदि कस्बों मे जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाए की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पलायन रोकने के सरकार के सभी प्रयास विफल हो गये है विगत 20 वर्षों में पहाड़ में बुनियादी सुविधाए देने में राज्य मे बारी—बारी सत्ता मे आयी भाजपा व कांग्रेस की सरकारें विफल रही है। स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि सरकार को कम संख्या के कारण स्कूलों का विलय और बंद करना पड़ रहा है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कहा कि प्रदेश के लगभग सभी अस्पताल डॉक्टर विहीन व सुविधा विहीन हो गए है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि हमारे नेता व सभी प्रसाशनिक अधिकारी राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून मे बैठते है। उनका पहाड़ से नाता नहीं के बराबर है जिससे पहाड़ के लिए जो भी विकास योजनाएं चलायी जाती है वे जमीन पर हकीकत मे नहीं उतर पाती इसलिये अब गैरसैंण (Garsain) राजधानी बनाकर ही इन अधिकारियों को नेताओं को पहाड़ मे चढ़ाया जा सकता है ये अधिकारी जब स्वयं पहाड़ चढ़ेंगे।

उक्राद नेताओं ने जनता से आह्वान किया कि जनता के अथक प्रयासों के चलते उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया। उन्होंने राज्य आन्दोलन की तरह राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण (Garsain) बनाये जाने के लिए उत्तराखण्ड क्रांति दल का साथ देने की अपील की। इस दौरान उक्रांद ने लोगों से आगामी 3 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में गैरसैंण (Garsain) स्थायी राजधानी की मांग को लेकर घेराव कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, मनोहर सिंह, दीप चन्द्र भट्ट, कमलेश बनौला, रजत बगडवाल, उदय महरा, कमलेश जोशी, मुकेश सिंह, दिनेश चन्द्र, दीवान सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

awasiya vishvvidhyalaya
prakash ele 1

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/