Salt by-election- उक्रांद (UKD) समर्थित प्रत्याशी का प्रचार जारी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 09 अप्रैल 2021

new-modern

मौलेखाल/ अल्मोड़ा। सल्ट उनचुनाव में यूकेडी (UKD) समर्थित प्रत्याशी पान सिंह रावत का चुनाव प्रचार जारी है। पान सिंह रावत के चुनाव प्रचार में उक्रांद के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने नागचूलाखाल, भौनखाल, अजोली में विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान उक्रांद (UKD) नेता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व में रही सरकारों की अदूरदर्शी नीतियों के चलते जहां पर्वतीय क्षेत्र में उद्योग नहीं लग पा रहे हैं वहीं यहां का परम्परागत कृषि व पशुपालन व्यवसाय भी जंगली जानवरों आवारा पशुओं के आतंक के चलते चौपट हो गया है।

युवा बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों के द्वार बन्द हैं बेरोजगारों को ऋणों के जाल में उलझाया जा रहा है इन दोनों दलों के पास पहाड़ के विकास की कोई नीति ही नहीं है।
यदि जनता आंख बंद कर कांग्रेस भाजपा को ही समर्थन करते रहेगी तो आने वाला समय और कठिन होने वाला है सहानुभूति या फिर एक से नाराज़ होकर दूसरे को वोट देने से भी विकास संभव नही है।

कहा कि जनता को विकास के लिए लड़ने वाले लोगों को विधानसभा में भेजना होगा जो आम जनता की आवाज वहां तक पहुंचा सकें। पान सिंह रावत अपने क्षेत्र के लिए हमेशा आंदोलन करते रहे हैं।

यह भी पढ़े…

Ukd का प्रचार- केवल विधायक बनने को नहीं पहाड़ को लड़ रहे हैं चुनाव

Almora- मजबूती से मिशन के तहत चुनाव लड़ेगी यूकेडी (UKD)

राज्य आंदोलन में जी जान से भागीदारी करते रहे ये वास्तव में जनता के दर्द को समझते हैं पान सिंह रावत ही वास्तव में जनता के प्रत्याशी हैं इसलिए जनता स्वयं पनदा के पक्ष में लामबंद हो रही है।

हम आपसे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हैं आज पनदा के प्रचार में पुष्पेश त्रिपाठी के अलावा, उक्रांद UKD के केन्द्रीय संगठन मंत्री रणजीत गढ़कोटी, जिला युवा अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट, मोहन उपाध्याय, टीम सिंह भंडारी मदन सिंह कठायत, दर्शन काड़ाकोटी, उमेश कांडपाल, गर्वित पंत, रमेश शर्मा सहित अनेक नेता प्रचार अभियान में जुटे है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos