खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
Uk Board Result 2023- Vivekananda Vidya Mandir Inter College Kafligair occupies the merit of the state
बागेश्वर, 25 मई 2023- काफलीगैर तहसील में स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काफलीगैर ने Uk Board Result 2023 में प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज किया है।
विद्यालय का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी शत- प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा निम्मी रौतेला, 476 अंको यानि 95.2 प्रतिशत अंको के साथ 19 वें स्थान पर तथा विद्यालय के छात्र नितिन तिवारी ने 473 अंकों के साथ 22वाँ स्थान प्रदेश की मेरिट सूची में प्राप्त किया है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं गुरूजनों में प्रकाश जोशी, रणजीत मेहता, उमेश डंगवाल सहित सभी गुरूजन वर्ग, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता रोहित गोस्वामी, अभिभावकगण सभी ने हर्ष जताया है और सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित की है।