ब्रेकिंग न्यूज- चमोली हादसे के बाद दो अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

देहरादून। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के एसटीपी में करंट फैलने से हुए हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले पर बड़ी…

देहरादून। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के एसटीपी में करंट फैलने से हुए हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महाप्रबंधक, उत्तराखण्ड जल संस्थान ने एसटीपी के संचालन एवं रख रखाव के कार्यों का अनुश्रवण करने वाले अपर सहायक अभियंता हरदेव लाल को निलम्बित कर दिया गया है। वहीं महाप्रबंधक उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रभारी अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड गोपेश्वर कुन्दन सिंह रावत को निलम्बित कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक तहसील चमोली ने सुपरवाइजर ज्वाइन्ट वेन्चर कम्पनी एवं अन्य संबंधित के विरूद्ध नमामि गंगे के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दी है। इस दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती सभी 5 घायलो को भी गुरुवार को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।