खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
पिथौरागढ़। फाइनेंशियल फ्राड युनिट की टीम ने लाखों की धोखाधड़ी की शिकार दो महिलाओं के खाते में पैसे वापस कराकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। मीरा थापा निवासी केमू स्टेशन पिथौरागढ़ ने फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ में एक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि एक व्यक्ति ने उनके साथ 3 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। वहीं शिकायत कर्ता खुशबू निवासी लिन्ठ्यूड़ा ने तहरीर दी थी कि उनके साथ 2 लाख रू की धोखाधड़ी की गई है।
एफएफयू टीम ने तत्काल मामलों में जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेज आदि चेक करते हुए कार्यवाही की, और दोनों शिकायतकर्ताओं के पैसे उनके खातों में वापस करा दिए। अपने पैसे वापस पाकर दोनों महिलाएं व उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए पिथौरागढ पुलिस का आभार व्यक्त किया।