shishu-mandir

बड़ी खबर- उत्तराखंड में दरोगा भर्ती धांधली पर बड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा सस्पेंड

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती घोटाले की चर्चाएं आम बात बन गई है। इसी बीच सरकार ने 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में धांधली के सुबूत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। जांच प्रभावित न हो इसके लिए इन सभी दरोगाओं को पुलिस मुख्यालय ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि 8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है जिसके बाद 20 दरोगा को सस्पेंड किया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चलें कि पिछले साल मई में एसटीएफ ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक संबंधी जांच की थी। इस जांच में सिलसिलेवार कई भर्तियों में धांधली की बात सामने आई थी जिसमें दरोगा भर्ती भी शामिल हैं। इस परीक्षा को पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से कराया गया था। क्योंकि, मामला पुलिस से जुड़ा था तो इसकी जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को सौंपी गई थी।