shishu-mandir

खांसी की समस्या से परेशान हैं तो यह आजमाएं

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
       विंटर सीजन में सर्दी और खांसी की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। ठंड की वजह से ये समस्याएं हो जाती है। कभी-कभी खांसी की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है। 

अगर आपको खांसी की समस्या रात में होती है तो आपकी नींद भी खराब होती है। बार-बार आपको खांसी करनी पड़ती है। इसलिए खांसी से छुटकारा पाना जरूरी है। अगर आप घर पर ही कुछ आसान उपाय करते हैं तो इससे खासी की समस्या दूर होती है। आज हम इसी से जुड़े कुछ उपाय आपको बताएंगे। अगर आप इन्हें फॉलो करते हैं तो इससे खांसी से छुटकारा मिलेगा।

        खांसी की समस्या में अदरक बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। इसके लिए आप पानी गर्म करें और उसमें अदरक को कूटकर डालें। अब अच्छे से उबल जाने के बाद आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इससे खांसी दूर होती है। 

साथ ही हल्दी भी खांसी की समस्या में उपयोगी होती है। इसके लिए पानी गर्म करें। इसमें हल्दी और कुटी हुई कालीमिर्च डालें। अब इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से भी खासी की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही आप शहद का भी सेवन कर सकते हैं। अगर आप सुबह-शाम शहद खाते हैं तो इससे खासी की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।