अल्मोड़ा:फलसीमा में शहीद दिनेश बिष्ट को दी गई श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा में सोमवार को अमर शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान शहीद की प्रतिमा में…

Screenshot 2026 05 11 18 07 12 94 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा में सोमवार को अमर शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान शहीद की प्रतिमा में पुष्प अर्पित वीर सपूत को नमन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने किया।


इस दौरान उन्होंने शहीद की माता बिशनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

पिलख्वाल ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा में अहम योगदान रहा है। कहा कि आज ही के दिन मणिपुर में आतंकी हमले में वीर सैनिक दिनेश शहीद हुए थे।


कहा कि उनके बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। वहीं, अन्य वक्ताओं ने शहीद दिनेश बिष्ट के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया।

इस मौके पर यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, ग्राम प्रधान चम्पा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, बलवंत बिष्ट, किशन बिष्ट, दीपक सिंह, गोलू बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, भुवन सिंह, भूपाल सिंह, माया देवी, किरन बिष्ट, महिमा बिष्ट, अनिता देवी, सावित्री देवी, नंदी देवी समेत अन्य मौजूद थे