दुखद: ​सड़क हादसे में घायल एसआई माया बिष्ट की मौत, मां की राह देख रही थी मासूम बेटी: घर में मचा कोहराम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। बीते दिनों राज्यपाल की वीआईपी डयूटी से लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई माया बिष्ट आखिरकार जिदंगी की जंग हार गई। शनिवार को दिन में उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। माया की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।
विगत दिनों नैनीताल में एक स्कूल में राज्यपाल के कार्यक्रम की डयूटी से लौट रहे काठगोदाम थाना इंचार्ज नंदन सिंह का वाहन ज्यो​लिकोट वीरभट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें थाना इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वाहन चालक नंदन ​बिष्ट व एक अन्य सिपाही ललित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हादसे में एसआई माया बिष्ट की रीढ़ की हडडी टूटने के साथ कई गंभीर चोटे आई थी। माया बिष्ट व थाना इंचार्ज नंदन सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार दिन में माया बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई। ​इस दुखद सूचना के बाद पूरे पुलिस महकमा में शोक छा गया। इधर मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।
एसआई माया बिष्ट लालकुआं व्यापार मंडल के दीवान बिष्ट की भाई की पत्नी है। उनका पति ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। माया बिष्ट अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई। माया की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह विगत 3 साल से वह लालकुआं कोतवाली में तैनात थी। वह विवाहिता थी उनकी एक ​बच्ची है। मां के घर पहुंचने का इंतजार कर रही मासूम बच्ची का रो—रोक कर बुरा हाल है।

holy-ange-school
Joinsub_watsapp