shishu-mandir

टिकट की दौड़ – विधानसभा उपाध्यक्ष देहरादून से लौटे, कही यह बात

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते नही खोले हैं। अलबत्ता अभी से टिकटो को लेकर कयास लगने शुरू हो गए है। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई लिस्ट वायरल हो रही है।

new-modern
gyan-vigyan


अल्मोड़ा में भाजपा से टिकट के लिए कई कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान इस समय सिटिंग एमएलए है और उन्होंने भी अपनी दावेदारी पेश की हैं। वही 2002 में विधायक रहे वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा इस बार भी टिकट की दौड़ में हैं।


भारतीय जनता पार्टी से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल भी टिकट की दौड़ में है। वह दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भी अल्मोड़ा से दावेदारी की है। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


वर्तमान में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल भी ​भाजपा से​ टिकट की दौड़ में है। वह सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके है। एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके है और लगातार दो बार से व​ह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।


कुल मिलाकर इन 5 में से किसी एक को ही भाजपा का टिकट मिलना है। सभी दावेदारों ने अपने अपने टिकट के लिये लाबिंग शुरू कर दी हैं। एक दो दिन में टिकट के बारे में फैसला हो जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं।


इस बीच खबर आई है कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान देहरादून से अल्मोड़ा के लिये रवाना हो चुके हैं। उत्तरा न्यूज से बातचीत में चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया हैं। पांच बार उन्हें विधायक का टिकट दिया और विधानसभा का उपाध्यक्ष भी बनाया। कहा कि वह भी टिकट की दौड़ में है और अब पार्टी आलाकमान को फैसला करना है कि किसे टिकट फाइनल करती हैं।