हर रोज़ खाई जाती है ये चीज, लेकिन दोबारा गर्म करने पर बन सकती है ज़हर का कारण, देखिए इसका सही जवाब

अक्सर ऐसा माना जाता है कि सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज का इस्तेमाल केवल प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू के समय होता है। लेकिन सच्चाई यह…

अक्सर ऐसा माना जाता है कि सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज का इस्तेमाल केवल प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू के समय होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि आपकी जानकारी जितनी गहरी होगी, आप किसी भी विषय पर उतनी ही आत्मविश्वास के साथ बात कर पाएंगे। जानकारी आपको न सिर्फ लोगों के सवालों का सही उत्तर देने में मदद करती है, बल्कि आपके तर्क और समझ को भी मज़बूत करती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज हम आपको ऐसे कुछ रोचक सवाल और उनके जवाब दे रहे हैं जो न केवल ज्ञानवर्धक हैं, बल्कि आपकी सोच को भी व्यापक बनाते हैं।

प्रश्न 1 – ऐसा कौन सा कबूतर है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर माना जाता है?
उत्तर – विक्टोरिया क्राउन पिजन नामक कबूतर को आकार और वज़न के लिहाज़ से दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर माना जाता है। इसके सिर पर बना मुकुट जैसा पंख इसे बेहद खास बनाता है।

प्रश्न 2 – भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जिसकी सरहद चीन से जुड़ी हुई है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा सीमावर्ती राज्य है जिसकी सीमा चीन से लगती है और यहां पर अक्सर सीमा विवाद भी सामने आते रहते हैं।

प्रश्न 3 – गेहूं की खेती की शुरुआत सबसे पहले किस जगह से हुई थी?
उत्तर – गेहूं की शुरुआत का इतिहास हज़ारों साल पुराना है। पुरातात्विक प्रमाण बताते हैं कि इसकी खेती सबसे पहले पश्चिमी एशिया के इलाकों जैसे पूर्वी इराक, सीरिया, जॉर्डन और तुर्की में शुरू हुई थी।

प्रश्न 4 – भारत में सबसे बड़ी तितली किस जगह पाई जाती है?
उत्तर – देश की सबसे बड़ी तितली ‘गोल्डन बर्डविंग’ को माना जाता है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलती है। इसकी पंखों की लंबाई लगभग 194 मिमी तक होती है।

प्रश्न 5 – दुनिया में ट्रेन की शुरुआत किस देश से हुई थी?
उत्तर – ट्रेन की शुरुआत इंग्लैंड में 19वीं सदी की शुरुआत में हुई थी। वहां पहली स्टीम इंजन ट्रेन चली थी जिसने आने वाले समय में परिवहन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया।

प्रश्न 6 – आंवले में कौन सा ऐसा पोषक तत्व होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है?
उत्तर – आंवला विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

प्रश्न 7 – ऐसा कौन सा खाद्य पदार्थ है जिसे दोबारा गर्म करने पर वह नुकसानदायक हो सकता है?
उत्तर – चुकंदर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे अगर पकाने के बाद दोबारा गर्म किया जाए तो उसमें मौजूद नाइट्रेट्स विषैले रूप में बदल सकते हैं। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे ताज़ा खाने की सलाह दी जाती है।