पीएम मोदी के लिए 122 साल के इतिहास में दूसरी बार खुलेगा स्वामी विवेकानंद का यह कमरा , जहां पीएम मोदी करेंगे रात्रि विश्राम

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी अपने इस दौरे में कई स्थानों पर जाएंगे। इस दौरान वह लोहाघाट भी जाएंगे जहां पर वह मायावती आश्रम में स्वामी विवेकानंद के कमरे में रात्रि विश्राम करेंगे।

122 वर्ष के बाद ऐसा होगा जब देश का कोई दूसरा व्यक्ति इस कमरे में रात्रि विश्राम करेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहने व खाने समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है।हाल ही में इस आश्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात्रि विश्राम कर चुके है। आश्रम प्रबंधन ने बताया की प्रधानमंत्री यहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार , पीएम मोदी यहां 20 घंटे रुक सकतें हैं। पीएम मोदी 11 या 12 अक्टूबर को यहां पहुचेंगे जिसके बाद वह यहां से दूसरे दिन रवाना होंगे। इसके साथ ही वह हिमालय दर्शन ओम पर्वत और नंदा देवी चोटी का भी भ्रमण करेंगे। वही जिला प्रशासन पीएम के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है। मायावती आश्रम के प्रबंधक ने बताया की स्वामी विवेकानंद आश्रम के जिस कमरे में रुके हुए थे उस ही कमरे में पीएम मोदी के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। 122 साल के इतिहास में यह कमरा पीएम मोदी के रात्रि विश्राम के खोला जाएगा। स्वामी विवेकानंद इस यहां 15 दिनों तक रुके हुए थे।