shishu-mandir

बिहार में जल्द होगी हेड मास्टर के 6061 पदों पर भर्ती, जाने योग्यता और वैकेंसी डिटेल

Smriti Nigam
3 Min Read

BPSC Headmaster Bharti 2024:  बिहार में हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने सामान्य विभाग से आवेदन मांगे हैं।इस पर मंजूरी मिलते ही बीपीएससी हेड मास्टर के 6061 पदों पर विज्ञापन जारी किया जाएगा।

new-modern
gyan-vigyan

BPSC Headmaster Recruitment 2024: बिहार में हेड मास्टर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली हैं। बिहार लोक सेवा आयोग जल्दी हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी करेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए बिहार शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इस पर मंजूरी मिलते ही बीपीएससी हेड मास्टर के 6061 पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

BPSC Headmaster Recruitment 2024: किसके लिए कितने पद
बिहार में होने वाली हेड मास्टर भारती के लिए सबसे अधिक पद अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस वर्ग के लिए 1,595 पद आरक्षित हैं। इसके बाद सामान्‍य वर्ग के लिए पदों की संख्‍या 1,340 निर्धारित की गई है। वहीं, एससी के लिए 1,283 पदों पर भर्तियां होंगी और इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 1,139 पद होंगे। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 576 पदों पर भर्तियां होंगी।

saraswati-bal-vidya-niketan

वही सबसे अधिक भर्ती तिरहुत प्रखंड में होगी जहां 1361 पदों पर भर्ती निश्चित की गई है। इसके बाद दरभंगा में 815 पदों पर युक्तियां होगी। पटना प्रखंड में 765 पदों पर भर्तियां होनी हैं। पूर्णियां में यह संख्‍या 696 है और इसी तरह छपरा मंडल में 611 पद हैं। मगध में 603 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। मुंगेर में 536 कोसी में 365 और भागलपुर में 259 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

BPSC Headmaster Recruitment 2024: क्या होनी चाहिए योग्यता?
माध्यमिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए कम से कम 8 साल और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए कम से कम 4 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन्होंने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया है उनके पास 12 साल का तथा उच्च माध्यमिक में 10 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।