Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

खुद का वीडियो बनवा रहा था पर्यटक, तभी रिकॉर्ड हो गई आतंकी घटना, अब वीडियो हुआ वायरल

जम्मू कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बहुत सारी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वीडियो में आतंक…

जम्मू कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बहुत सारी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन वीडियो में आतंक की भयावह झलकें कैद हैं, जिनमें चीख-पुकार, भगदड़ और गोलियों की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि एक पर्यटक पहलगाम की खूबसूरत वीडियो में खुद का वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा था लेकिन तभी अचानक गोलियों के आवाज आने लगी गोलाबारी होते ही वह व्यक्ति घबराकर भागने लगा और वह वीडियो में कह रहा है कि यहां आतंकी हमला हो गया है।

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है क्योंकि जब आतंकी हमला हुआ था वह वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था।


एक अन्य वीडियो में एक महिला कहती नजर आ रही है, “हम भेलपूरी खा रहे थे, तभी एक आदमी आया और अचानक फायरिंग कर दी। सब तरफ अफरातफरी मच गई।” इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ की मौत की भी खबरें हैं, हालांकि मृतकों की सटीक संख्या की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।