Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

12 वीं में फेल हुई थी छात्रा, पापा को फोन कर कहा पास हुई है, झूठ बोलने के डर से गटक लिया जहर, मौत

हलद्वानी स्थित दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई थी। छात्रा ने अपने पापा की डर से पापा…

हलद्वानी स्थित दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई थी। छात्रा ने अपने पापा की डर से पापा को नहीं बताया कि वह फेल हुई है। बताया था कि वह पास हुई है। जिसके बाद उसने बुधवार को उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल (19) इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। जब उसका इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा से कहा कि वह पास हो गई है।

परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा ली है। वह इंटर में फेल हो गई थी। पापा से उसने झूठ बोला है। इसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।