आप पार्टी के वरिष्ठ नेता के बेटे की एक्सीडेंट में हुई मौत, हेलमेट भी नहीं बचा पाया उसकी जान, कजन के साथ घूमने निकला था उदय

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली सेक्टर-38/40 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक पोल से टकरा गई जिसके बाद…

n66085760817450376104801d1b1216018fec92332cfcd529ef179f2d9a1ef72cba072d12d80229787ab1a6

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली सेक्टर-38/40 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक पोल से टकरा गई जिसके बाद 21 साल के उदय सिंह की मौत हो गई।

उदय आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम पुंडीर के बेटे थे।


सड़क हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से उदय की जान चली गई। हालांकि उदय ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पोल से टकराने के बाद सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया।


शाम को उदय का अंतिम संस्कार किया गया।सेक्टर 42 के अटावा में रहने वाले उदय सिंह अपने कजन भाई 14 साल के साहिल के साथ घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए बाइक लेकर निकले थे। रात करीब 10:45 बजे सेक्टर 38 में ई रिक्शा को ओवरटेक करने के दौरान बाइक और नियंत्रित हो गई और खंबे से टकरा गई। इसमें दोनों लोग गिर गए।


उदय के सिर पर गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद पास से गुजर रहे कार चालक ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उदय की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से सेक्टर 39 थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सेक्टर-25 में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में कैब चालक व अन्य लोग शामिल हुए। विक्रम पुंडीर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
उदय के साथ बाइक पर घूमने निकले थे। साहिल ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में साहिल को हल्की चोटे आई हैं। बाइक काफी तेज थी। बाइक के पोल से टकराते ही साहिल उदय के साथ चिपक गया और वह बच गया।

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई टक्कर लगने से पोल के साथ लगे सीमेंट का पत्थर भी टूट कर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने बताया कि उदय सेक्टर 40 जा रहा था।