क्या आप जानते हैं कि कौन है अरविंद केजरीवाल के दामाद? जिनकी शादी में नाचते दिखे मुख्यमंत्री

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संपन्न हो गई है। हर्षिता की शादी दिल्ली में हुई है और उनके…

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संपन्न हो गई है। हर्षिता की शादी दिल्ली में हुई है और उनके पति का नाम संभव जैन है। हर्षिता और संभव की शादी तो हो गई है लेकिन 20 अप्रैल को अभी रिसेप्शन पार्टी होनी है। शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया है।

सोशल मीडिया पर केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है जो हर्षिता की सगाई के दिन का है। आईए जानते हैं कि कौन है केजरीवाल का दामाद और वह क्या करते हैं


कौन हैं संभव जैन


अरविंद केजरीवाल के दामाद का नाम संभव जैन है जो आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। आज के समय में वह एक जानी-मानी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। संभव ने हर्षिता के साथ मिलकर एक नया स्टार्टअप भी शुरू किया है जिससे पता चलता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।


उनकी कंपनी का नाम ‘Intract’ है। वहीं संभव जैन ने ये भी बताया था कि अपनी कंपनी स्टार्ट करने से पहले उन्होंने ‘ब्लैकस्टोन’ जो एक बड़ी कंपनी है जिसका मार्केट कैपिटल 158.90 बिलियन यूएस डॉलर है में काम किया था।


क्या करती हैं हर्षिता केजरीवाल


अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी करती थी। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में नौकरी के ऑफर भी मिले थे लेकिन बाद में उन्होंने संभव जैन के साथ मिलकर स्टार्टअप बेसिल हेल्थ शुरू किया।

इसके अलावा हर्षिता ने अपने पिता की पार्टी का भी काफी प्रचार किया है।


कैसे शुरू हुई संभव हर्षिता की लव स्टोरी


दरअसल हर्षिता और संभव एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों IIT दिल्ली के स्टुडेंट रह चुके हैं जहां से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की थी। दोनों कॉलेज के दिनों में ही अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे के करीब भी थे।

इस दोस्ती को शादी का नाम मिला और 17 अप्रैल को दिल्ली के 5 स्टार होटल में सगाई हुई और 18 अप्रैल को शादी। उनकी सगाई और शादी में कुछ खास लोग ही आए थे। अब 20 अप्रैल को रिस्पेशन पार्टी है।