प्रेम में भरोसे की नींव अगर डगमगाने लगे तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है। इसका ताजा मामला महराजगंज जिले के निचलौल से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपनी जान दे दी। पीछे छूटा तो बस एक दर्दनाक कहानी। जो हर किसी को झकझोर कर रख देती है। पहले लोग भावुक हो गए। जब प्रेमी ने मृत प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फैलीं। हर कोई यही सोचता रहा कि ये प्यार की मिसाल है। पर चंद घंटे बाद ही कहानी पलट गई। जब लड़की के पिता ने ऐसा सच उजागर किया। जिसने सबकी आंखें खोल दीं।
लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी से नजदीकियां बढ़ाई। दुकान खोलने के बहाने उनके घर में नीचे रहने लगा। फिर शादी का वादा कर सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब लड़की शादी की जिद पर अड़ गई। तो युवक ने शादी के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगे। पिता ने अपनी जमीन बेचकर पैसे दिए। पर बात यहीं नहीं रुकी। युवक ने फिर पांच लाख और की मांग शुरू कर दी। बेटी ने विरोध किया। तो धमकी मिली। मारपीट भी हुई।
घटना वाले दिन युवक ने फिर झगड़ा किया। बेटी गुस्से में कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर ना आने पर जब परिजन पहुंचे। तो वो मृत मिली। सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। जांच जारी है। पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इधर प्रेमी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो खुद कबूल करता है कि दोनों में अकसर झगड़े होते थे। वीडियो में उसकी मां भी बोलती दिख रही है कि ये शादी बिना परिवार की मर्जी से हुई थी। लोग अब कह रहे हैं कि जो पहले प्यार की मिसाल लग रही थी। वो दरअसल एक धोखा था। लड़की के अंतिम वक्त में उसका दर्द किसी को दिखा नहीं। आज तस्वीरें भले ही बोल रही हैं। पर सच्चाई कहीं और ही है।