shishu-mandir

राम मंदिर केस का फैसला सुनाने वाले जज बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल,7 प्रदेशो के राज्यपाल भी बदले गए

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

दिल्ली।राम मंदिर केस का फैसला सुनाने वाले जज सैयद अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने 6 नए राज्यपाल भी नियुक्त किए हैं तो 7 राज्यपालों का स्थानांतरण कर दिया है।

new-modern
gyan-vigyan


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (रिटायर्ड) को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan


आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़, अनुसुइया उईके को छत्तीसगढ़ से मणिपुर, ला गणेशन को मणिपुर से नगालैंड,फागू चौहान को बिहार से मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश से बिहार, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वही सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्र को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल से लद्दाख का उप राज्यपाल बनाया गया है।