अभी अभी उत्तराखंड

दून में आयोजित हुई देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस,सीएम धामी ने किया शुभारंभ

The first rural science congress of the country held in the Donau, CM Dami made the start

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

देहरादून। दून में आज से देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस शुरू हो गयी। यूकॉस्ट,परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा देहरादून में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस -2023 के तहत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’शुरू हुई।

आयोजको ने बताया कि यह देशभर में पहला प्रयास है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अविष्कारों और अनुसंधानों के इस युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास की चेतना ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है।


सीएम धामी ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का यह देश का पहला आयोजन हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने और राज्य के समेकित विकास को गति प्रदान करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हाइड्रोपोनिक यूनिट, क्यू आर कोड आधारित जैव विविधता पार्क एवं प्राईड ऑफ उत्तराखण्ड एक्सपो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास यात्रा एवं विज्ञान पर चर्चा पुस्तकों का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने
किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरोधा सम्मान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस ग्राम्य विकास की दिशा में एक अनूठा प्रयोग है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, कृषि, ग्रामीण पर्यटन और व्यंजन जैसे विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस 2025 तक सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए रौडमैप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े   उत्तराखंड का एक गांव ऐसा भी, प्रधान और महिला मंगल दल ने लागू की शराबबंदी


वहीं ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित पद्मभूषण, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान और कृषि से जुड़े लोग एक मंच पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जो यह विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, इसके आने वाले समय में काफी सार्थक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी का समन्वय बहुत जरूरी है। हमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना होगा। यह पलायन को रोकने में भी काफी कारगर होगा।

Related posts

नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidhyalaya) के लिये न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन

Newsdesk Uttranews

10 किमी पैदल चलकर गाँव पहुँची जिला पंचायत सदस्य वंदना (Bageshwar), आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हालचाल

Newsdesk Uttranews

पिछले 24 घंटे में फिर बढ़े कोरोना के नए केस, 15.8 फीसदी बढ़ोतरी के साथ आये 1.94 लाख नए केस

editor1